Aligarh
आज 45 वे दिन भी गोंडा अलीगढ़ रोड पिंजरी पेठ मैदान में धरने पर बैठे किसान:
अलीगढ़: आज दिनांक 6 फरवरी दिन शनिवार को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले 45 वे दिन भी किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैंठ पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे! किसानों ने कहा आज हमे 6 जनवरी को पूरे देश में चक्का जाम करना था !लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली प्रदेश में चक्का जाम न करने का निर्देश मिला !टिकैत जी के निर्देश का हम जनपद अलीगढ़ के किसानों ने पालन किया है! बैठक में सभी अन्नदाता शांति पूर्वक धरने पर बैठे रहे।
वहीं किसानों ने कहा चाहे कितने भी दिन हो जाएं !लेकिन हम अपनी मांगे मनवा कर हटेंगे !जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा आज हमारा 6 फरवरी को गोंडा कस्बा अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैंठ पर चक्का जाम करना था लेकिन किसान नेताओं ने मना कर दिया !इसलिए हमने कहीं कोई जाम नहीं लगाया !जबकि पीजरी पैंठ पर किसान बहुत बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टर लेकर इकट्ठे हुए !लेकिन शांति पूर्वक रोजाना की तरह धरने पर बैठकर अपनी मांगें मनवाने पर अड़े रहे !खैर विधानसभा राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने कहा !चाहे हमें कुछ भी करना पड़े !लेकिन हम किसानों की मांगें मनवा कर ही रहेंगे !वही पूर्व विधायक ने बताया कि हमारी एक किसान महापंचायत मुरवार पेठ मैदान में 9 फरवरी दिन मंगलवार को होनी है !
जिसके मुख्य अतिथि हमारे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी होंगे !सुबह 11:00 बजे पैठ मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे आप सभी जनपद अलीगढ़ के किसानों से अनुरोध है !ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने किसान नेता के विचार सुने !धरना स्थल पर चौधरी हम वीर सिंह पूर्व प्रधान ,शिवकुमार सिंह, रामजी लाल बघेल , देवेंद्र सिंह ,भूपेंद्र सिंह ,कप्तान सिंह, सुशील कुमार, हेमंत चौधरी ,बनी सिंह बघेल ,रामजीलाल बघेल ,साहब सिंह, धर्मपाल सिंह स्वामी, विमल उर्फ कालू फौजी ,बबलू चौधरी ,कौशल चौधरी ,विजय कुमार ,डॉ राजेंद्र शर्मा ,युवराज सिंह, योगेश जैन डॉक्टर ,राजेंद्र शर्मा ,ठाकुर गोपाल सिंह ,सुखबीर सिंह पहलवान ,सर्वेश चौधरी ,उदल सिंह ,भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज चौधरी ,मनीष, गब्बर सिंह ,भूरा चौधरी ,मोहित चौधरी, मनीष कुमार ,सौरभ चौधरी ,गजेंद्र सिंह, डालचंद, जयप्रकाश ,राजकुमार चौधरी, खूबी जाट, मुकेश चौधरी, भूरा चौधरी ,पन्नालाल ,लोकेश ,मोहित ,कुमारपाल चौधरी ,रामवीर सिंह, यतेंद्र सिंह ,सुरेश चंद्र ,ओला चौधरी ,शैलेश ,राजू सिंह ,जीतू सिंह ,श्यामवीर सिंह ,सत्येंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, सुग्रीव सिंह आदि किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे!
रिपोर्ट: विनोद कुमार
02/06/2021 12:22 PM