Aligarh
किसान धरना! अगर दिल्ली नही जाने दिया तो लगा देंगे कोतवाली में धरना: छात्र नेता राजा भैया।
अलीगढ़: 26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड के लिए देश के कौने कौने से ट्रैक्टर रैली दिल्ली की तरफ रवाना होने लगी हैं, अंडला से शुरू हुए ट्रैक्टर रैली को खैर पुलिस ने खैर कोतवाली के सामने ही रोक दिया गया। ट्रैक्टर रैली को रोकते ही किसानों की पुलिस से झडप हो गयी।
छात्र नेता राजा भैया (प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड.15) ने कहा की पुलिस किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है, किसान बिल के विरोध में दिल्ली जा रहे किसानों को रोकना तानाशाही रवैया को उजागर करता है।
राजा भैया ने पुलिस से झड़प करते हुए कहा की अगर पुलिस ने हमें आगे नही बढ़ने दिया तो हम यही रोड पर धरना लगा देंगे, दिल्ली जाने से हमें कोई नही रोल सकता, हम बिल के विरोध में दिल्ली जा रहे हैं और वापस कराकर ही लौटेंगे।
मंडल अध्यक्ष डॉ इरफान ने कहा की आज देश का किसान बेहाल है और सरकार सो रही है उसे जगाने दिल्ली जा रहे हैं।
पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रैक्टर रैली खैर होंगे हुए दिल्ली ही तरफ रवाना हो गयी।
इस मौके पर राजा भैया( प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड.15), डॉ इरफान (मंडल अध्यक्ष रालोद), भागवती प्रशाद सूर्यवंशी (पूर्व विधायक), अमित कुमार (युवा नेता रालोद), चौधरी विष्णु (नेता किसान यूनियन), अभय चौधरी, प्रशान्त चौधरी, व किसान यूनियन के नेता मौजूद रहे।
01/24/2021 04:35 PM