Aligarh
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषड़ हादसा, आधादर्जन वाहन आपस में भिड़े सवारिया हुई चोटिल: तीन वाहन जलकर हुए स्वाहा।
अलीगढ़। शनिवार की सुबह तेज कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर आधादर्जन वाहन आपस में भिड़ गए वहीं सवारियों की चीख पुकार से हड़कम्प मच गया। तीन वाहन आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गए। साथ ही आधादर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए तीन लोगों के गंभीर चोटें आई हैं।
गनीमत रही भयंकर हादसे में कोई जनहानि नही हुई है
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे का है। जहां आधादर्जन वाहन आपस मे भिड़ने से बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार से चल रहे वाहन कोहरे के कारण आपस मे टकरा गए तेज रफ्तार की वजह से तीन वाहनों में आग लग गई। शनिवार को एक्सप्रेस वे पर सुबह सुबह चीख पुकार की आवाजें आने लगी राहगीरों की मदद से सवारियों को वाहनों से बाहर निकाला गया मौके पर पुलिस बुलाकर घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी खैर विकास कुमार के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया सुबह सुबह हादसा हुआ है। तीन वाहनों में आग भी लग गई। तीन लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। जिनको भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
01/16/2021 06:45 PM