Aligarh
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय अलीगढ़ द्वारा संपन्न: फिरोजाबाद होते हुए आगरा के लिए रवाना।
अलीगढ़: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) तीन दिवसीय आगरा दौरे पर रहने वाली है। मंगलवार को ही राज्यपाल अलीगढ़ पहुंची उनके स्वागत करने मंडल आयुक्त जीएस प्रियदर्शी, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, डीआईजी पीयूष मोडिया, सीडीओ अनुन्याय झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोदी राज जी एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र गुप्ता, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत आदि अधिकारियों ने राज्यपाल की मेजबानी की, उसके बाद उनके विश्राम की व्यवस्था सर्किट हाउस पीडब्ल्यूडी में किया गया।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का महानगर अलीगढ़ में मंगलवार एवं बुधवार दो दिन का दौरा था। बुधवार को अलीगढ़ के सर्किट हाउस में महिला स्वयं सहायता समूह और हस्तशिल्पयों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए महिलाएं अपने घर से ही सशक्त पहल करें। जिससे आने वाली पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। और पूरे परिवार और समाज का विकास हो सके। राज्यपाल ने किसान आंदोलन को लेकर महिलाओं से कहा कि नए कानून कृषि हितों में है। और खेती के हित में है। इससे किसानों को आगे बढ़ने नए प्रयोग करने और अपनी जमीन का अधिकतम सदुपयोग करने का मौका मिलेगा। यह किसानों के लिए बहुत अच्छा है। इसको समझने के लिए महिलाओं को भी खेती के तरीकों में समन्वय को लेकर एक दूसरे से संवाद करना चाहिए। और बात करनी चाहिए। राज्यपाल ने आयुष्मान योजना के तहत मिलने पांच लाख वाले स्वास्थ्य बीमा के बारे में भी बताया। और कहा कि जिनका भी आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वह इस का कार्ड बनवाएं। और इसका लाभ उठाएं। राज्यपाल ताला नगरी में स्पाइडर लॉक कंपनी भी पहुंची। यहां उन्होंने एक फिल्म देखी।
उन्होंने वहां उद्यमियों से भी बातचीत की। इसके बाद सर्किट हाउस वापस आईं। दोपहर बाद उनकी टीवी के मरीजों से बातचीत की इसके बाद शाम को आगरा अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार चली गईं । गौर हो कि राज्यपाल आगरा, अलीगढ़ और खुर्जा में बनने वाले उत्पादों का निरीक्षण कर रही हैं। और महिला स्वयं सहायता समूह व अन्य संगठनों से वार्ता भी कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को राज्यपाल फिरोजाबाद भी जाएंगी। अगर आगरा की बात की जाए तो आनंदीबेन पटेल महिला सहायता समूह से मुलाकात करेंगी और टीबी रोग से ग्रसित बच्चों (Governor Anandiben Patel) से भी मिलेंगी। इसके बाद वह लखनऊ जाएंगी।
राज्यपाल ओडीओपी योजना के तहत आच्छदित एक इकाई का अवलोकन करने के साथ टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार के लिए चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। बता दें राज्यपाल 14 जनवरी को सुबह 9:50 पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट पर पहुंचेंगी। 10 बजे से लेकर करीब एक बजे के बीच औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में एक जिला-एक उत्पाद योजना के माध्यम से संचालित कांच इकाई प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज पहुंचेंगी। दो बजे प्रगतिशील किसानों और किसान उत्पादक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
जनपद भ्रमण के अंतिम चरण में राज्यपाल जिले में टीबी संक्रमित बच्चों के उपचार और बचाव के लिए संचालित स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगी। करीब एक घंटे रुकने के बाद करीब चार बजे राज्यपाल आगरा की तरफ जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रभारी अधिकारियों को लगाया गया हैं।
01/13/2021 01:59 PM