Aligarh
भाजपा क्वार्सी मंडल की बैठक माडर्न गार्डन क्वार्सी एटा बाईपास अलीगढ़ में हूई: देव अग्रवाल को मंडल से सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया।
अलीगढ़: -आज भाजपा क्वार्सी मंडल की बैठक माडर्न गार्डन क्वार्सी एटा बाई पास अलीगढ़ मे हूई , जिसमे मंडल पदाधिकारियों की विधिवत रूप से घोषणा की गयी जिसमे वार्ड अध्यक्ष के रूप मे अनिल बघेल (रिन्कू), आर के चौहान व एश्वर्य वार्ष्णेय, सैक्टर संयोजक की जिम्मेदारी रविन्द्र कुमार गौड़ ,मिडिया प्रभारी रवि राठौरिया व देव अग्रवाल जी को मंडल से सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया ।
बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल वर्मा जी ने व संचालन मंडल महामंत्री पी पी राघव जी ने किया। बैठक मे उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता जवाहरलाल बघेल जी व कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनायें स्वरूप माला पहनाई , कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष लख्मीचंद वशिष्ठ व अमर पाल लोधी, मंडल महामंत्री अमित राघव, मंडल मंत्री मे महेन्द्र सिंह, वीना चौहान, अनिता गर्ग व कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
10/26/2020 06:16 PM