Aligarh
12 में इगलास में हुंकार भरेंगे किसान, सम्मेलन में चौ.सुनील सिंह भी होंगे शामिल:
भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय सचिव/प्रवक्ता मौ मोहसिन मेवाती ने बताया कि आज 9 फरवरी 2022 को भारतीय किसान यूनियन सुनील द्वारा शताब्दी नगर आकाश अपार्टमेंट स्थित कैंप कार्यालय पर 12 फरवरी 2023 को इगलास विधानसभा में स्थित सांवरिया कोल्ड स्टोर केमावली गोरई रोड इगलास में विशाल किसान सम्मेलन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों को किसान विशाल सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई । सम्मेलन को सम्मेलन को संबोधित करेंगे भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह । भारतीय किसान यूनियन सुनील की राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रंजीत सिंह ने बताया है कि लगातार सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है जो काले कानून वापस लिए थे उस वक्त जो वादे सरकार ने किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए हैं।युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ जयवीर सिंह ने कहा कि लगातार सरकार वादा करती है कि किसानों की आय दो दुगनी करेगी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। राष्ट्रीय प्रवक्ता मौ मोहसिन मेवाती ने बताया है कि इस किसान विशाल सम्मेलन में सरकार के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी और बताया कि मोनिका थापर को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा विशाल चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
बैठक में मौजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चौधरी रंजीत सिंह ,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहेल पठान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल चौहान ,राष्ट्रीय सचिव प्रवक्ता मौ मोहसिन मेवाती प्रदेश सचिव राजकुमार चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी जिला सचिव वीरेश कुमार बृजेश सिंह जिला सचिव डोरीलाल जिला सचिव राजेश कुमार जिला मीडिया प्रभारी आदि लोग मौजूद रहे
02/09/2023 11:21 AM