Aligarh
22 को मनाया जाएगा श्री गुरु गोविंद जी महाराज के 356 वें प्रकाश उत्सव:
अलीगढ। धर्म व देश रक्षक श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 356 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन दिनांक 22 जनवरी 2023 (रविवार) को किया जायेगा।
यह जानकारी केन्द्रीय गुरु द्वारा श्री गुरूसिंह सभा, वैकुण्ठ नगर, अलीगढ़ में आज दिनांक 18. जनवरी को आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये वार्षिक नगर कीर्तन कमेटी 2023 के मुख्य सेवादार संयोजक स० अमर जीत खालसा ने बताया कि दिनांक 22 जनवरी (रविवार) को पाँच प्यारों की अगुवाई एवं सरदार गुरदीप सिंह जुनेजा, सचिव सं० विपिन सिंह, कोषाध्यक्ष सं० महेन्द्र सिंह, खालसा “बौबी एवं श्री गुरुग्रन्थ साहब जी की छत्र छाया में नगर कीर्तन प्राचीन, गुरूद्वारा देहलीगेट से प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होकर घुड़िया बाग, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मौरीमल की प्याऊ, रेलवे रोड, बस स्टैण्ड, शीशियापाडा (इस बार रूट बदला गया है तथा शीशिया पाडा होकर जायेगा। रूट की अनुमति ले ली है।) दुबे का पडाव, मीनाक्षी पुल, सुदामापुरी से होकर केन्द्रीय गुरू द्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बैकुण्ठ नगर पहुंचेगा ।
मुख्य सेवादार स० गुरदीप सिंह जुनेजा एवं सचिव स० विपिन सिंह ने बताया कि इस नगर कीर्तन में लुधियाना का मशहूर बैग पाइपर बैण्ड, दिल्ली का प्रख्यात शिवमोहन बैण्ड शोभा बढायेंगे तथा वीर खालसा ग्रुप गतका पार्टी (इण्डिया गॉट टैलेन्ट फेम) मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे जो कि अपने हैरतअंगेज करतव दिखायेंगे तथा अलीगढ़ के समूह गुरूद्वारों के शब्द कीर्तनी जत्थे, स्कूलों के बच्चे एवं गतका पार्टिया अपनी अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन करेंगे । समाप्ति उपरांत गुरू का लंगर अटूट बरतेगा। कोषाध्यक्ष स० महेन्द्र सिंह खालसा "बौबी' एवं संयोजक स० अमर जीत सिंह खालसा ने बताया कि 24 जनवरी को बैकुण्ठ नगर केन्द्रीय गुरूद्वारा में कीर्तन दरवार भी आयोजित होगा सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा ।
प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से स० इन्द्रजीत सिंह विल्ला, हरभजन सिंह सचदेवा, गुरदीप सिंह जुनेज (राजू), सतनाम सिंह बाबा, स० भूपेन्द्र सिंह टुटेजा, स० हरविन्दर सिंह होरा, मदन लाल जुनेजा, स० जसपाल सिंह सचदेवा, हरदीप सिंह जुनेजा, अजीत सिंह जुनेजा, । स. भूपेन्द्र सिंह मंत्रा, महेन्द्रलाल हावडा, स. नरेन्द्र सिंह त्रिलोचनसिंह टूटेजा, आदि लोग उपस्थित रहे।
संवादाता पवन कुमार शर्मा
01/20/2023 06:10 AM