Aligarh
अलीगढ़ मेहर मोहम्मद फुरकान के आवास पर पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष: मेयर ने बुके देकर किया स्वागत।
अलीगढ़। आज दिनांक 7 जनवरी को एम एन गार्डन, आगरा रोड अलीगढ़ में बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्वनाथ पाल के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर मंडल स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल अलीगढ़ के प्रमुख होटल में रुके थे ,
फिर अचानक अलीगढ़ मेयर मोहम्मद फुरकान के आवास पर अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह, अशोक सिंह एडवोकेट, विजेन्द्र सिंह विक्रम, राजवीर सिंह, शिव कुमार शास्त्री, मुकेश चन्द्रा आदि पार्टी के नेताओं के साथ पहुंचे, मेयर मोहम्मद फुरकान अपने आवास पर मौजूद थे उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पालको का स्वागत करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और आवास पर बैठकर एक लंबी वार्ता की गई, इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर एवं उनके आवास पर आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ समीर, मोहम्मद असलम, फैजान खान, शकील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
01/07/2023 06:56 PM