अलीगढ़। एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन स्थान नुमाइश ग्राउण्ड के कृष्णांजलि नाट्यशाला में 11 से 13 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 10रू00 बजे से मंडलायुक्त अलीगढ़ के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इस विराट किसान मेले में कृषकों को वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारियां दी जायेंगी।
जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य), जिला गन्ना अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई, सहायक निबन्धक, सहकारी समितियों, जिला प्रबन्धक, यू०पी० स्टेट एग्रो, सचिव, सहकारी बैंक, परियोजना अधिकारी, बीज विकास निगम, अधिशासी अभियन्ता, नलकूप,अधिशासी अभियन्ता, विद्युत, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र, छेरत, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि अनुसंधान केन्द्र कलाई, परियोजना अधिकारी (नेडा), समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक निदेशक, मर्दा परीक्षण, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंयाचत राज अधिकारी, डी०डी०एम० नाबार्ड, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई, अग्रणी बैंक प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता यू०पी० स्टेट एग्रो,जिला प्रबन्धक, पीसीएफ,परियोजना निदेशक, डीआरडीए, उप निदेशक, राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था, उप निदेशक, मण्डी, प्रभारी अधिकारी, दुग्ध विकास, समस्त उप सम्भागीय कृषि अधिकारी, जिला समन्वयक, यूपी डास्प कोविड- 19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग, भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की गाइड लाइन, प्रोटोकॉल, निर्देशों के अनुपालन के साथ सम्बन्धित अधिकारी प्रगतिशील कृषकों सहित मेले में भाग लेना सुनिश्चित करें। ताकि दक्षिण पश्चिमी अर्धशुष्क जोन के अधिक से अधिक कृषक इससे लाभान्वित हो सकें।
01/06/2023 08:10 PM