Aligarh
05 जनवरी को घोषित गुरू गोविन्द सिंह जयंती अवकाश निरस्त:
अलीगढ़ 02 जनवरी 2023 (सू0वि0) जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने जनसामान्य एवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया है कि शासन द्वारा वर्ष 2023 के लिये घोषित अवकाश की सूची में 05 जनवरी 2023 को त्रृटिवश गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश 29 दिसम्बर 2022 को घोषित होने की दशा में 05 जनवरी 2023 को निर्गत अवकाश निरस्त किया जाता है।
01/03/2023 04:04 AM