Aligarh
जूनियर इंजीनियर संगठन के चुनाव में इंoलालाराम पुरी (अध्यक्ष) एवं इं राजू सिंह (सचिव) निर्विरोध निर्वाचित हुए:
अलीगढ़। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा जवाहरपुर परियोजना पर आज दिनांक 30.12. 2022 को संगठन मुख्यालय लखनऊ द्वारा नियुक्त केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी इंo प्रेम कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी इंo अरविंद त्रिपाठी की देखरेख में शाखा कार्यकारिणी जवाहरपुर परियोजना का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें अनुभवी कार्यकर्ता के रूप में संगठन का बरसों- वर्ष कार्य कर चुके शाखा अध्यक्ष इंo लालाराम पुरी एवं शाखा सचिव इंo राजू सिंह* को सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति निर्विरोध चुना गया, कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंo सत्येंद्र कुमार, उपाध्यक्ष इंo जेoपीo शर्मा, संगठन सचिव इंo दुर्ग पाल सिंह, वित्त सचिव इं अभिमन्यु सिंह, प्रचार सचिव इंo रिजवान सिद्दीकी, लेखा निरीक्षक इंo संजय कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए I निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं कार्यकारिणी द्वारा संगठन हित में कार्य करने का दृढ़ निश्चय से संकल्प लिया गया परियोजना पर संरक्षक इंo पुष्पेंद्र सिंह, इंo राम सकल सिंह, पूर्व अध्यक्ष इo आर एस सिंह, इo यशवंत वर्मा,इo मनीष गोयल, इo पुष्पा रानी, इo सुशील गुप्ता, इo नितिन खरे, इo विशाल कुमार, इo नरेश कश्यप,इo देवेंद्र कुमार इo अटल कुमार चतुर्वेदी, इo मोहम्मद आसिफ, इंo विनोद कुमार, इंo भरत सिंह, इo सचिन वही, इo प्रीतम सिंह,इo योगेश कुमार इo मनोज कुमार, इo सुनील कुमार, इo चंद्रप्रकाश सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे I
12/30/2022 06:44 PM