Aligarh
आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा नगर पंचायत मडराक में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई गई:
आज नगर पंचायत मडराक के राठी चौक में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर उनकी चित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नेहरू युवा केंद्र की तरफ से आज गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
नेहरू युवा केंद्र मडराक के अध्यक्ष पुलकित पाठक ने कहा की गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिता दिया. गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी अपने ज्ञान और सैन्य ताकत की वजह से काफी प्रसिद्ध थे.
इस मौके पर उपस्थित लोग: पुलकित पाठक, रोहित गौड़, दीपक कुमार, मुकुल तोमर, मनीष पाठक, ललित शर्मा, तनमय, आशीष, आदि
12/29/2022 03:08 PM