Bhopal
"राष्ट्रीय ग्राहक दिवस" पर न्यू मार्केट में जागरूकता रैली एवं जन जागरण अभियान:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश
"ग्राहक तू रहेगा मौन,तो तेरी सुनेगा कौन"की तर्ज पर राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता रैली न्यू मार्केट क्षेत्र में निकाली गई जिसमें लोगों को जागृत ग्राहक–जागृत भारत की 1000 पुस्तिकाएं बांटी गई जिसका उद्देश्य साइबर क्राइम से बचाव, ग्राहकों के अधिकार एवं सही दाम में सही सामान लेने हेतु जानकारी दी गई साथ ही मार्केट से हर सामान के पक्के बिल एवं पेट्रोल पंप से पेट्रोल लीटर में ही लेने हेतु जागरूक किया गया। इसी श्रृंखला में महानगर अध्यक्ष गगनकान्त त्रिपाठी, सचिव राकेश घुंघराले, महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा, प्रांत सहसचिव वंदना सैनी एवं प्रांत मीडिया प्रमुख श्री अर्जुन कुशवाह ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर द्वारा पखवाड़ा अंतर्गत जी. एम. कॉन्वेंट स्कूल, जवाहर चौक, सिद्धान्ता हॉस्पिटल कोलार भोपाल, शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विधालय अरेरा कॉलोनी भोपाल में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के आतिथ्य साथ मे जिला आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार के साथ राष्ट्रीय ग्राहक दिवस मनाया गया। जिसमे प्रान्त सह सचिव वंदना सैनी, सोशल मीडिया प्रमुख अर्जुन कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष डॉ. गगन कांत त्रिपाठी, महानगर सचिव राकेश घुंघराले, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा, महानगर सोशल मीडिया प्रमुख प्रफुल्ल डांगे, सह मीडिया प्रमुख सनत सेन, कोषाध्यक्ष राजकुमार चावरिया, कमलेश पटेल एवं अन्य साथी उपिस्थत रहे | जागरूकता रैली का समापन भारत माता के जयकारे के साथ किया गया।
12/26/2022 07:10 AM