Aligarh
पाल बघेल समाज के कार्यकर्ता को यू पी की कमान सौंपने से बसपा में खुशी की लहर:
अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहिन कुमारी मायावती जी के द्वारा पाल बघेल समाज के कार्यकर्ता अयोध्या निवासी श्री विश्वनाथ पाल को यू पी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बसपा अलीगढ़ मंडल में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। तथा समस्त बसपाइयों ने पाल बघेल समाज समाज को सम्मान देने पर माननीय बहिन मायावती का विशेष आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए अलीगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह एडवोकेट ने कहा कि बसपा ने हमेशा पिछड़े वर्ग के सम्मान और प्रतिष्ठा की लड़ाई लड़ी है। आज पाल बघेल समाज को सम्मानित करने पर पुनः स्पष्ट हो गया है कि पिछड़े वर्ग का हित केवल बसपा में ही सुरक्षित है। तथा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के आधार पर सर्व समाज को सम्मान देने काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए मंडल प्रभारी विजेन्द्र सिंह विक्रम ने कहा कि बसपा की जब भी सरकार बनी है , सर्व जन एवं पिछड़े वर्ग के साथ साथ पाल बघेल समाज को सरकार में बड़े पैमाने पर हिस्सेदारी देने का काम किया गया है।
अलीगढ के महापौर मोहम्मद फुरकान ने नये प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को बधाई दी, मंडल प्रभारी पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बसपा ही वास्तविक रूप से पिछड़ों की अपनी पार्टी है।
इसी क्रम में मंडल प्रभारी मुकेश चन्द्रा ने कहा कि बसपा आने वाले समय में माननीय बहिन जी के निर्देशानुसार और जोर शोर से पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने का अभियान चलायेगी।
बसपा अलीगढ़ जिलाअध्यक्ष हरजीत सिंह ने पाल बघेल समाज के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर माननीय बहिन जी का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर माननीय बहिन जी का आभार व्यक्त करने वालों में हाथरस मंडल जोन इंचार्ज मूल चन्द बघेल ,रणबीर सिंह कश्यप , सुरेश गौतम एडवोकेट , शिव कुमार शास्त्री , कमल कुमार बौद्ध, महेश कुशवाहा, राज कपूर, विनोद प्रेमी, रवींद्र बघेल, राम दास सविता , हाथरस जिला अध्यक्ष के सी निराला , कासगंज जिला अध्यक्ष डी पी सिंह राना , एटा जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, जिला महासचिव मोरध्वज कुशवाहा, हाथरस जिला महासचिव जे पी सागर , कासगंज जिला महासचिव अनिल बघेल , पूर्व मंडल प्रभारी अशोक प्रजापति के साथ जिला सचिव के पी सिंह एडवोकेट , सन्तोष राव, सत्येन्द्र बौद्ध , मानवेन्द्र उर्फ मोन्टू, डा. हेमन्त पुष्कर , सुनील सागर , संदीप पाटिल , लाल सिंह रस्तोगी , अनिल शर्मा , जावेद भाई , इंजीनियर विजय चन्देल , विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, हरेंद्र कुमार, कोमल चौधरी, नरोत्तम सिंह, एन एस गौड़, कैलाश चन्द्र, रोमेश कुमार उर्फ मोनू, विजय सिखरा, अर्जुन सिंह , कुंवर साहब, योगेन्द्र निमेष, सुबोध सिद्धार्थ, मुनीश गाज़ी, चौधरी गनी खान, किशोर कान्त, फारूख अहमद, मो बिलाल, रजिया खान, उर्फ के के, कुंवर बहादुर पिप्पल, मोहम्मद असलम आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए माननीय बहिन जी का आभार व्यक्त किया है।
12/20/2022 04:28 PM