Aligarh
भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ कातिलाना हमला:
अलीगढ़। एक ओर भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर बहन बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार के मामले आए दिन देखने को मिल रहें।अब देखना होगा कि भाजपा सरकार के ये महिलाओं के लिए यह वायदे कितने सही साबित होते हैं
आज अलीगढ़ में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने नुमाइश ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू शुक्ला अपने घर पर थी तभी उन्हें एक अनजान नंबर से प्रार्थी पर फोन आया कि आपसे मुलाकात करनी है तो उन्होंने कहा कि वह घर पर हैं मुलाकात कर लीजिए। तभी उनके घर पर कुछ लोग आए और गेट खुलवा लिया।गेट खुलते ही उन्होंने प्रार्थी से बदतमीजी और गंदी गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। प्रार्थी ने गाली गलौज का विरोध किया तो उन लोगों ने प्रार्थी को नीचे गिराकर उसके साथ मारपीट की। जिससे उनके काफी चोट आई तो वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने सारसोल चौकी गई तो उनके साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी।इसी मामले को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने थाना बन्नादेवी व एसएसपी महोदय से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। अगर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन एक बड़े आंदोलन के लिए वाध्य होगा।
12/20/2022 06:27 AM