Aligarh
भारत स्काउट और गाइड की जिला परिषद बैठक का हुआ आयोजन:
अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड की जिला परिषद बैठक का आयोजन टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय की संगीत प्रवक्ता श्रीमती नम्रता जायसवाल एवं संगीत की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह प्रधानाचार्य विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने की। कार्यक्रम में राकेश कुमार सैनी एसओसी अलीगढ़ मंडल, अंबुज जैन जिला आयुक्त स्काउट, श्रीमती इंदू सिंह जिला आयुक्त गाइड, श्रीमती मधु बाष्णेय जिला कोषाध्यक्ष, डालेश काकरान जिला सचिव, श्रीमती अंजना कुमारी समन्वय रोवर्स रेंजर्स, विजेंद्र कुमार शर्मा, मनीष कुमार, के पी सिंह, श्रीमती गरिमा रानी, डॉ मोहित कुमार सक्सेना, कृष्ण कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, श्रीमती प्रियंका जैन, श्रीमती रचना भारद्वाज, जफरूद््दीन अहमद, डॉ शुभिका, कुलदीप सक्सैना, श्रीमती ज्योति भार्गव, मणिका राघव उपस्थित रहे।
12/15/2022 07:02 PM