Lucknow
सत्र भी और चुनाव भी.. इसी विरोध में आज 5 दिसंबर 2022 के सत्र का मैं बहिष्कार करता हूं: जाहिद बेग विधायक भदोही।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही विधानसभा से विधायक जाहिद बेग ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी, सत्र को बहिष्कार करने की मांग की। विधायक भदोही जाहिद बेग ने चिट्ठी में लिखा है कि "सादर अवगत कराना चाहता हूं कि, माननीय नेता सदन के इच्छानुसार आपने 5 दिसंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक विधानसभा सत्र आहूत किया है। मात्र 3 दिन का यह सत्र है। आज 5 दिसंबर को लोकसभा मैनपुरी सहित विधानसभा रामपुर तथा विधानसभा खतौली उपचुनाव उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। 5 दिसंबर 2022 से ही विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है। जबकि माननीय अखिलेश यादव नेता विरोधी दल, माननीय शिवपाल यादव और माननीय अब्दुल्लाह आजम सहित 06 विधानसभा सदस्यों को चुनाव में मतदान करना है। इसके बावजूद 5 दिसंबर 2022 से ही सत्र आहूत करना माननीय नेता सदन की मंशा है कि माननीय अखिलेश यादव नेता विरोधी दल 05 दिसंबर 2022 को सदन में भाग न ले सकें, जो गैर लोकतांत्रिक है।
इसकी विरोध में आज 5 दिसंबर 2022 के सत्र का मैं बहिष्कार करता हूं।"
12/05/2022 06:47 AM