Bhopal
आष्टा में चल रहे पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का कलेक्टर ने किया निरीक्षण: कलेक्टर ने आष्टा में तहसील कार्यालय का किया अवलोकन
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर,मध्यप्रदेश
आष्टा में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आगमन कार्यक्रम 5 दिसम्बर को प्रस्तावित है। राज्यपाल के आगमन के दौरान बेहतर व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं एसपी मयंक अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर सिंह एवं एसपी अवस्थी ने आष्टा में तहसील कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों से कामकाज एवं विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय एवं जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
12/03/2022 01:36 PM