Bhopal
नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हों,"मुस्कुराता बचपन" कार्यक्रम का किया शुभारंभ:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मंत्री डॉ. चौधरी गुरूवार को मुस्कुराता बचपन
उन्मुखीकरण-सह-प्रशस्ति वितरण समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र का सुदृढ़ीकरण किया गया है। डायलिसिस की सुविधा, सीटी स्केन, सोनोग्राफी जाँच सहित अनेक सुविधाएँ स्वास्थ्य संस्थाओें को उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में उपचार के लिये जरूरी जाँच, साधन और उपकरण उपलब्ध करवाये गये। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य संस्थाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान में स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रमुखों को बजट उपलब्ध कराते हुए काम कराने के अधिकार दिये गये।
12/01/2022 02:28 PM