Bhopal
जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर होता है- मुख्यमंत्री चौहान:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर, मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर के बाल विहार मैदान में चल रहे जैन समाज के 1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शान्ति महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने जैनमुनि संस्कार महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और देश-प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो दूसरों को जीते वह वीर और जो स्वयं को जीत ले वह महावीर होता है। जैन समुदाय को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि जो महावीर वह जितेंद्रीय होता है, जो जितेंद्रीय वह जिन और जो जिन होता है वही जैन होता है। उन्होंने कहा कि अपने आप को जीत लेने वाला ही जैन होता है।
11/30/2022 03:54 PM