Bhopal
सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर, मध्यप्रदेश
सीहोर नगर का गौरव दिवस 29 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सीहोर नगर में पाँच दिवसीय कार्यक्रमों के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दूसरे दिन शासकीय आवासीय खेल परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग का विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह, अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने अवलोकन किया और छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना की।प्रतियोगिता में नगर के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खेल परिसर की दीवार पर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा इतिहास, पर्यटन, पर्यावरण तथा महापुरूषों के सुन्दर चित्र बनाए गए। छात्रों द्वारा खेल परिसर की दीवार को अपनी चित्रकला से सुंदर और आकर्षक बना दिया। छात्र-छात्राओं की इस कलाकृति की वहां से निकलने वाले राहगीरों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।
गौरव दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन छात्राओं द्वारा शासकीय आवासीय खेल परिसर में रंगोली के माध्यम से गौरव दिवस के उत्साह का प्रदर्शन किया गया। खेल परिसर में छात्राओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि, अमर वीर जवानों तथा सुभाष चन्द्र बोस छबि को एवं सीहोर जिले की संरचना को रंगोली के रंगो से बनाया गया। इसके साथ ही उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, सिंगल यूज प्लास्टिक को उपयोग नही करने, सेव वॉटर सेव अर्थ का संदेश दिया। इस अवसर पर एसडीएम अमन मिश्रा सहित अनेक अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
11/26/2022 04:20 PM