Bhopal
जिला पंचायत के सहयोग से जीरो वेस्ट इज्तिमा आयोजित किया गया:
✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश
विश्व का सबसे बड़ा आयोजन जिसमे अनूठा प्रयोग कर उसे प्रकृति के अनुरूप इज्तिमा माना जाए तो कोई अतिशोक्ति नही होगी। भोपाल जिला ग्रामीण स्वच्छता में देश में नंबर-1 है जिसके लिए लगातार प्रयास भी जारी है। भोपाल में परम्परागत रूप से लगने वाले इज्तिमा जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के आधार पर सबसे बड़ा प्रकृति अनुकूल आयोजन बन गया है।
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत जिला पंचायत भोपाल एवं इज्तिमा आयोजन समिति द्वारा जीरो वेस्ट इज्तिमा आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य अनूठा कार्य किया है। जिला पंचायत भोपाल की तकनीकी सहयोग संस्था सार्थक के सहयोग से यह जीरो वेस्ट इज्तिमा का
सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 10 लाख से अधिक लोग सम्मिलित हुए। जिला पंचायत की ईटखेड़ी सड़क क्लस्टर की समस्त पंचायतों के ई-रिक्शा के माध्यम से इज्तिमा स्थल से कचरा इक्ठ्ठा कर पंचायतों के सेग्रीगेशन शेडों में भेजा गया। एकत्रित कचरे का ईटखेड़ी स्थित एम आर एफ सेन्टर में वैज्ञानिक निष्पादन करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही तकनीकी संस्था के सहयोग से जिला पंचायत द्वारा इज्तिमा आयोजन समिति को अस्थाई एम आर एफ सेन्टर बनाने हेतु मशीने उपलब्ध कराई गई।
गंदे पानी का फिल्टर करने के साथ, गीले कचरे से बनाई खाद - इज्तिमा आयोजन स्थल से निकलने वाले गंदे जल के व्यवस्थित निपटान के लिए इज्तिमा स्थल के पास 4 बड़े गढ्ढों में गंदे जल को पाईपों के माध्यम से एकत्रित किया गया इसके पश्चात गंदे जल का ट्रीटमेन्ट कर उसको खेती उपयोगी बनाया गया। इसके साथ ही कल्चर तकनीक के माध्यम से पानी को फिल्टर करने का कार्य किया गया। इज्तिमा स्थल से निकलने वाले गीले कचरे को खाद के रूप में उपयोगी बनाने के लिए कम्पोस्ट पिट का निर्माण किया गया, जिसमें प्राप्त गीले कचरे का खाद के रूप में प्रयोग करने हेतु तैयार किया गया।
11/21/2022 02:23 PM