Aligarh
अलीगढ़ के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चितरंजन सिंह ने मनाया चिल्ड्रंस डे।:
अलीगढ़। अलीगढ़ के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चितरंजन सिंह ने मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस मनाया गया। मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सिंह के द्वारा हॉस्पिटल के सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
बाल दिवस के अवसर पर मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर चितरंजन सिंह ने हॉस्पिटल के ओपीडी मैं आए लगभग ढाई सौ (250 ) बच्चों को मास्क, चॉकलेट, पैंपर आदि भेंट किया, साथ ही उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों को भी उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर डॉ चितरंजन सिंह ने पं.जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। और बच्चों को वह बहुत प्यार करते थे आज डॉक्टर के रूप में हम भी बच्चों की प्रति अच्छा इलाज देकर और स्वस्थ करने का हर संभव प्रयास करते हैं ताकि परिजन खुश होकर अपने घर जा सकें, कार्यक्रम में हॉस्पिटल के बच्चों के बीच कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गई। बच्चों के आनंद के लिए गिटार बजाकर एवं गानों की भी व्यवस्था की गई, बच्चों ने जमकर आनंद उठाया और डॉक्टर चितरंजन सिंह एवं सुनीता सिंह का सभी परिजनों ने धन्यवाद दिया।
डॉक्टर चितरंजन सिंह ने पूरा दिन अस्पताल में आए बच्चों के साथ गुजारा तथा बच्चों को उपहार भेंट किए।
कई सारे छोटे बच्चों को उन्होंने भोजन खिलाया। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन प्रसंग सुनाए। गीत, नृत्य, नाटिका आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम से देश भक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता सिंह ने बच्चों को खेल के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के बारे मे बताया। कहा कि जरूरतमंद बच्चों को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए लगातार उनकी संस्था काम कर रही है। बच्चों को बाल दिवस के महत्व के विषय में बताया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने जीवन को ओजस्वी बनाएं। बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने अपने घर आस-पास को साफ रखने पर बल दिया।
मंच का संचालन HR मैनेजर रीना श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर स्वास्तिक कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ स्वर्णा सिंह, डॉक्टर सातविक कुमार सिंह, सुनीत सिंह शेखर सिंह एवं अस्पताल का संपूर्ण स्टाफ आदि उपस्थित थे।
11/14/2022 01:54 PM