Bhopal
मोटरसाइकिल के लुटेरों को पुलिस ने धर दबोचा चांदी की एक चेन भी बरामद की:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
दिनांक 11 अक्टूबर को को फरियादी तरूण वंशकार कोलार रोड भोपाल ने थाना कोलार रोड भोपाल मे रिपोर्ट किया कि वह डी मार्ट मे काम करता है । मंगलवार को शाम करीबन 6.30 बजे की बात है कि वह अपने दोस्त के घर गेहूँखेडा से अपने घर बैरागढ चीचली जा रहा था कि डी मार्ट सिंगापुर सिटी के गेट के सामने दो व्यक्ति आये और रास्ता रोक कर उसके साथ लात घूसो से मारपीट करने लगे और गले से चाँदी की चैन व मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर छिन कर भाग गये और जाते जाते जोर जोर से अपना नाम भी पुकार रहे थे। रिपोर्ट पर अप क्रमांक 804/22 धारा 341, 392, 323, 506, 34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना के संबंध मे लूटमार करने वाले व्यक्तियों का हुलिया व मोटरसाइकिल का नम्बर नोट कराया तथा क्षेत्र में कई स्थानो पर नाकाबंदी पाईंट लगाया गया। आरोपी गुड शेफर्ड कालोनी के पास पुलिस की चैकिंग कार्यवाही देख कर वहां रूके जहां से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में लूट की वारदात कर दो युवक भागे हैं।सूचना तत्काल वायरलेस सेट पर जारी की गई। तभी नाकेबंदी के दौरान गुड शेफर्ड चैकिंग से दो संदेही युवक भागते समय एक ऑटो से टकरा कर वहीं गिर गये जिसे मौके पर उपस्थित डायल 100 में लगे प्रधान आरक्षक एवं ट्रेफिक पुलिस के आरक्षक ने देखा कि दोनो व्यक्तियो का हुलिया व मोटरसाइकिल नं. समान है जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियो ने स्वीकार किया कि दोनो आरोपी ने फरियादी को रोककर उसके साथ मारपीट कर उसकी चांदी की एक चेन व मोटरसाइकिल लेकर वहां से फरार हो गये तथा उन्होंने अपनी गाड़ी गेहुखेडा पेट्रोल पंप के पीछे सूनसान जगह पर खडी कर दी थी तथा लूटी गई मोटरसाइकिल से दोनो सर्वधर्म कॉलोनी की तरफ भागते हुए पुलिस वालो ने पकड लिया। है आरोपियो से पूछताछ जारी है ।
10/12/2022 04:37 PM