Bhopal
"आपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक महिला से करीब 7200 रुपये कीमत का गाँजा बरामद किया:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
थाना क्राइम ब्रांच पुलिस माइनर एक्ट के अपराध की जांच में गश्त करते हुये पुलिस सरकारी अस्पताल के पीछे प्रताप वार्ड गाँधी नगर पहुंचे जहाँ पर एक महिला हाथ में सफेद थैली लिये संदिग्ध अवस्था मे खड़ी दिखी । संदिग्ध महिला को महिला कॉन्स्टेबल की सहायता से पकड़ लिया गया। तथा पंचनामा तैयार किया गया संदेही महिला की तलाशी ली गई जिससे कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली बाद में संदेही महिला के दाहिने हाथ में सफेद थैली की तलाशी लेने पर थैली में हरे धूसर मटमैला रंग का पत्तीदार गंधयुक्त पदार्थ मिला। संदेही महिला की सफेद थैली मे हरे रंग का धूसर मटमैला रंग का पत्तीदार गंधयुक्त पदार्थ को हाथ में निकालकर जलाकर रगड़कर व प्रशिक्षण के आधार पर पदार्थकी पुष्टि गांजे के रूप में हुई। महिला आरोपी के कब्जे से 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जप्त किया गया तथा अपराध क्रमांक 130/22 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
10/11/2022 03:48 PM