Aligarh
धार्मिक आस्था से जुड़े राम मंदिर भूमि पूजन में सरकार का बढ़चढ़कर भाग लेना गलत। रूबीना: धर्मनिरपेक्ष पन्तनिर्पेक्ष संवेधानिक ढांचे को ध्वस्त करने वाला कृत्य। रुबीना
अलीगढ़: सपा नेता रुबीना खानम ने राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री मोदी एवंम सरकार के आला नेतृत्व के भाग लेने को देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे के ख़िलाफ़ बताया, रुबीना ने कहा कि पद पर रहते हुए भारत के प्रधानमंत्री एवंम भारत सरकार का केवल एक धर्म होता है और वह है भारत का धर्मनिरपेक्ष संविधान जो हर धार्मिक आस्था और भावना से सर्वोपर्य है हर दल की सरकारे एवंम प्रधानमंत्री भारत के धर्मनिरपेक्ष संविधान से बंधे हुई होते है और वर्तमान सरकार एवंम सत्ताधारी दल भाजपा के आला नेतृत्व का एक शुद्ध रूप से धार्मिक आस्था से जुड़े मंदिर भूमि पूजन में ज़ोरशोर से शामिल होना भारत के धर्मनिरपेक्ष संवेधानिक ढांचे को कमज़ोर करने वाला कृत्य है
भाजपा हिन्दू तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में भारत के बहुसमाजी धर्मनिरपेक्ष पन्तनिर्पेक्ष लोकतंत्र को ध्वस्त करने पर उतारू है।
08/05/2020 07:46 AM