Aligarh
अलीगढ़:नरौरा घाट में गणेश विसर्जन करने गए 3 युवक गंगा में डूबे, 2 को बचाया,1 युवक का नहीं मिला सुराग:
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली अतरौली क्षेत्र के तीन युवक यूपी के बुलंदशहर जिले के नरोरा घाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गए थे। उसी दौरान नरोरा घाट पर पानी के तेज बहाव के चलते पलक झपकते ही तीनों युवक गंगा नदी में डूब गए। तीन युवकों को गंगा नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों को गंगा में डूबते हुए बचा लिया गया। जबकि एक युवक का सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर लगातार गंगा नदी में डूबे एक युवक को तलाश करने में जुटे हुए हैं। तो वहीं हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली अतरौली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनपुरी टेड़ानीम से गणेश चतुर्दशी के पर्व पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने लिए कस्बे के लोगों के साथ बुलंदशहर जिले की गंगा नदी के नरौरा घाट पर गए तीन युवक गणेश विसर्जन के दौरान पानी के तेज बहाव के साथ गंगा नदी में डूब गए। तीन युवकों को गंगा नदी में डूबते हुए देख मौके पर मौजूद लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद गोताखोरों के द्वारा दो युवकों को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि एक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। गोताखोरों के द्वारा लगातार गंगा नदी में डूबे युवक का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है। तो वहीं गंगा नदी में 3 युवकों के डूबने की खबर मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा युवकों के परिजनों को दी गई तो खबर सुनते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया और आनन-फानन में हादसें के शिकार हुए युवकों के परिवार के लोग भी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंच गए। जबकि लापता युवक का सुराग न मिलने के चलते उसके परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। तो वहीं सूचना पाकर थाना नरौरा पुलिस भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
आपको बताते चलें कि कोतवाली अतरौली क्षेत्र के कस्बा अतरौली मोहल्ला नगर ब्रह्मपुरी टेड़ानीम निवासी हरिकिशन का 25 वर्षीय बेटा उमेश कुमार मोहल्ला निवासी आसपास के तमाम लोगों के साथ गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश प्रतिमा को गंगा नदी में विसर्जन करने के लिए बुलन्दशहर जिले के नरौरा घाट पर गया था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान गंगा में नहाने के दौरान पानी का तेज बहाव होने पर 25 वर्षीय उमेश के साथ नहा रहे मोहल्ला निवासी युवक संजय व श्यामू तेज बहाव के साथ गंगा में डूब गए ओर आसपास नहा रहे लोगों ने जब तीनों युवकों को गंगा नदी में डूबते हुए देखा उनके बचाने के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इस दौरान चीख-पुकार सुन वहां मौजूद गोताखोरों ने तत्काल गंगा नदी में छलांग लगाते हुए काफी मशक्कत के बाद गंगा में डूबे युवक संजय व श्यामू को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन काफी तलाश के बाद भी युवक उमेश का कुछ सुराग नहीं लग सका हैं। इस दौरान तीन युवकों के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तो वही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने की गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में डूबे युवक उमेश को तलाश करने के लिए काफी कोशिश की गई लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी पानी के तेज बहाव के साथ गंगा नदी में डूबे युवक उमेश का कोई सुराग नहीं लग सका है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का युवक का कोई सुराग न मिलने के चलते हैं परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है तो वही बताया जा रहा है कि युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
09/09/2022 05:34 PM


















