Bhopal
15 पॉव देशी शराब जप्त – प्रकरण हुआ कायम:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार नवागत सहायक आयुक्त आबकारी राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी अमला भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायत पर विधिवत कारवाई करते हुए साईं बोर्ड 11 नम्बर, 12 नम्बर मल्टी एवं आसपास के संदिग्ध स्थलों की विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान 12 नम्बर मल्टी से पूनम उर्फ लँगड़ा के घर से 15 पॉव देशी मदिरा जप्त कर न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया, विवेचना जारी है। इसी प्रकार आबकारी अमले द्वारा 12 नम्बर मल्टी के आसपास के लोगो से टाइगर ब्रांड के बारे में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि सेनिटाइजर को ही टाइगर ब्रांड कहते है, उनके द्वारा यह भी बताया कि यह 12 नम्बर के मेडिकल से लोग खरीदकर पीते है । चिन्हित दवाई की सर्वोत्तम, बालाजी दुकानों की तलाशी लेने पर दुकानदारों द्वारा बताया गया कि पूर्व में हम लोग विक्रय करते थे अब बन्द है । इसी प्रकार 11 नम्बर सांची पार्लर द्वारा भी यही बताया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि टाइगर नाम से बिकने वाला सेनिटाइजर रंगहीन है।
07/20/2022 06:31 AM