Bhopal
पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य लाभ हेतु "Emotinal wellness project" का शुभारंभ:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
नगरीय पुलिस भोपाल द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के सर्वांगीण शारीरिक एवं मानसिक लाभ हेतु पुलिस कमिश्नरेट भोपाल एवं जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में नई परेड "आत्म समर्थन एवं क्षमता विकास कार्यशाला" के अंतर्गत "Emotinal wellness project" 28 जून को जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में आरंभ किया गया है।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पुलिसकर्मियों की मानसिक स्थिति का अध्ययन कर आवश्यक इमोशनल समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि पुलिस कर्मियों की भावनात्मक समस्याओं के समाधान का लाभ अंतिम रूप से आम जनता को हो सके।
"Emotional wellness project " में जागरण लेक यूनिवर्सिटी का सहयोग पुलिस कमिश्नरेट भोपाल के विशेष केम्पेन "स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम" योजना के माध्यम से प्राप्त है। इमोशनल वैलनेस प्रोजेक्ट के माध्यम से पुलिसकर्मियों के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हे योजना से पुर्ण लाभान्वित हो सकें।
RENEW शब्द की व्याख्या करते हुए प्रो शैलजा शास्त्री ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य एवं इमोशनल इंटेलीजेंस पर ध्यान देकर पुलिसकर्मी अपने विचार एवं जीवन शैली में नयापन और बदलाव लाकर स्वस्थ जीवन जी सकें।
"Emotional wellness project" की लॉन्चिंग विनीत कपूर डीसीपी हेड क्वार्टर, डॉ संदीप शास्त्री वाइस चांसलर जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर शैलजा शास्त्री डीन द्वारा की गई। इस अवसर पर एडिशनल एसपी पीटीएस भौरी, एसीपी साइबर एवं यूनिवर्सिटी की छात्राएं व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
06/29/2022 07:35 AM