Health & Fitness
दौड़े की बीमारी से पीड़ित जया पुत्री वेद प्रकाश निवासी डिबाई का मैक्सफोर्ट अस्पताल में सफल इलाज हुआ:
अलीगढ़ के मुरादपुर डिबाई के रहने वाले वेद प्रकाश की बेटी जया उम्र 11 वर्ष, को पिछले 1 महीने से 2 से ढाई घंटे में दौड़ा पढ़ रहे थे।
बच्ची के पिता वेद प्रकाश बिटिया जया के इलाज के लिए बेहद परेशान थे, स्थानीय चिकित्सकों द्वारा दवाई भी ली परंतु कोई फायदा नहीं हुआ, किसी परिचित ने उन्हें कहा कि सीधे मैक्सफोर्ट अस्पताल अलीगढ़ ले जाओ वहां सही एवं अच्छा इलाज हो जाएगा, वेद प्रकाश दिनांक 10 जून 2022 को डिबाई से बच्ची जया को लेकर सीधे मैक्सफोर्ट अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर चितरंजन सिंह को बच्ची को दिखाया और उसकी गंभीर समस्या जो 1 महीने से दो -ढाई घंटे में दौड़े लगातार होने की थी को बताया और कहा कि उन्होंने कई अस्पतालों का उपचार दिया परंतु जया की हालत में सुधार नहीं आया।
जया की हालत देखकर डॉक्टर चितरंजन सिंह ने उसे तुरंत भर्ती कर लिया और इलाज चालू कर दिया, डॉक्टर चितरंजन सिंह ने बच्ची के इलाज में काफी मेहनत की और इलाज में अच्छे परिणाम आने पर और बच्चे की समस्या दूर होने पर आज दिनांक 13 जून 2022 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, बच्ची जया के पिता वेदप्रकाश ने बताया कि वह बच्ची की इस समस्या से बेहद परेशान था और मैक्सफोर्ट अस्पताल में दिखाने के बाद वह पूरी तरह संतुष्ट है, और उन्होंने कहा कि यहां इलाज समय पर होता है और अच्छा होता है पूरा स्टाफ मरीज को उपचार देने में लग जाता है और वह एवं उनका परिवार भी अच्छा इलाज मिलने से बेहद खुश है और डॉक्टर चितरंजन सिंह एवं उनके सभी स्टाफ का धन्यवाद देते हैं।
06/15/2022 03:00 PM