Mumbai
अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन की कोरोनावायरस रिपोर्ट आई पॉजिटिव: परिवार ने कराया था कोविड-19 टेस्ट, ट्वीट कर दी जानकारी।
मुंबई: अमिताभ बच्चन के बाद अब बेटे अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अभिषेक ने ट्वीट किया, 'आज मैं और पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों को हल्के लक्षण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमने सभी आवश्यक अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारे परिवार और कर्मचारियों सभी की जांच करा रहे हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे शांत रहें और घबराएं नहीं। धन्यवाद।'
07/11/2020 06:54 PM