Aligarh
अलीगढ़-कोरोना अपडेट: 10 जुलाई 2020 आज फिर मिले 16 कोरोना पॉजिटिव: मेडिकल व प्राइवेट लैब से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट।
अलीगढ़: डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि आज 10 जुलाई 2020 को जेएन मेडिकल कॉलिज व प्राइवेट लैब से 16 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमे उनके परिवार को क्वारन्टीन कर करने के साथ साथ कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। उस एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सेनिटाइज कार्य किया जा रहा है। जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, वह हैं:-
- *1-40 वर्षीय व्यक्ति छर्रा।*
- *2-38 वर्षीय महिला छर्रा।*
- *3-11 वर्षीय लड़की छर्रा।*
- *4-9 वर्षीय लड़का छर्रा।*
- *5-21 वर्षीय लड़का छर्रा।*
- *6-21 वर्षीय लड़का छर्रा।*
- *7- 50 वर्षीय महिला शिवपुरी छर्रा ।*
- *8- 54 वर्षीय व्यक्ति छर्रा।*
- *9-25 वर्षीय युवती छर्रा।*
- *10-26 वर्षीय युवती छर्रा।*
- *11-31 वर्षीय व्यक्ति छर्रा।*
- *12-30 वर्षीय महिला छर्रा।*
- *13-19 वर्षीय युवक जट्टारी रोड पिसावा।*
- *14-40 वर्षीय व्यक्ति वाईकला।*
- *15-20 वर्षीय युवक पिसावा।*
- *16-35 वर्षीय व्यक्ति गोपालपुरी।*
डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
जिलाधिकारी अलीगढ़ श्री चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि हम सब को मिलकर covid-19 से लड़ना है, कार्य स्थल पर भी दूसरों से उचित दूरी रखना, सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी।
07/10/2020 06:16 PM