Aligarh
अल्पाइन फेस्ट का आगाज़ पहला दिन टेक्नो फेस्ट हुआ:
देहरादून। नंदा की चौकी स्थित एलपाईन ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूट में शुक्रवार को " टेक्नो फेस्ट " का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष श्री अनिल सैनी एवं प्रबंध निदेशक श्रीमति भावना सैनी ने किया टेक्नो फेस्ट में संस्थान के छात्र - छात्राओं ने विभिन्न विषयो को संबोधित किया I जिसमें प्रथम स्थान पर निनाद लेले एवं दूसरे स्थान पर आयुष खडिया और तीसरे स्थान पर प्रतीक शर्मा ने कब्जा किया,जिसमें अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बच्चो के द्वारा मॉडल तैयार किया गया,जिस मै बच्चो ने उनके द्वारा बनाए गए मॉडल्स का विवरण वी किया ओर कार्यरत कर के वी दिखाया, संस्थान के अध्यक्ष बच्चो के कार्य देख कर बहुत प्रभावित हुए।
अल्पाइन फेस्ट का दूसरा दिन अल्पाइन मयूज है जिस मै लोकप्रिय गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर कल अल्पाइन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट आएंगी।
एलपाईन ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूट के निदेशक श्री एस ० के ० चौहान प्रधानाचार्य डा ० कपिल कालरा , डा ० कार्तिक उनियाल , श्री एस के मालिक तथा श्री उत्तम कुमार, सुश्री अनुभा शर्मा,आदित्य यादव एवं प्रमोद नौटियाल ने सभी प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उन्हें सम्मनित किया।
05/06/2022 12:58 PM