Bhopal
सिविल सेवा मात्र केरियर नहीं, यह देश के निर्माण और जनता की सेवा का अभियान है : मुख्यमंत्री चौहान: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिविल सेवा दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल
भोपाल।रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की प्रगति, विकास और जन-कल्याण में लोक सेवकों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने में जिन लोक सेवकों ने योगदान दिया है, मैं उन सभी को प्रणाम करता हूँ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान"सिविल सर्विस डे" के अवसर पर आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं आप सभी को शुभकानाएं देता हूं ! जब भी चुनौती सामने आई हम डरे नहीं, घबराए नहीं, घर बैठे नहीं, बल्कि जनता के कल्याण के लिए अपने आपको भी दांव पर लगाकर हमने काम किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने गठन के बाद से मध्यप्रदेश ने विकास की कई मंजिलें गठित की हैं। सरकार योजनाएं बनाती है, लेकिन जमीन पर क्रियान्वित करके मप्र को आज हमने विकसित राज्य की पांत में ले जाकर खड़ा कर दिया है। इसमें जिन-जिनका योगदान है जो यहां नहीं हैं जो इस संसार में भी नहीं है मैं उन सभी को प्रणाम करता हूं। मप्र की इस टीम पर मुझे गर्व है। मप्र ने पब्लिक सर्विस डिलेवरी एक्ट बनाया, जिसको संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितयों में हमारे लोक सेवकों ने जो काम किया वह अद्भुत है। कई हमारे बीच में नहीं रहे। कर्तव्य की वेदी पर उन्होंने अपना बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा कि सेवा का रास्ता अगर हमने चुना है तो केवल कैरियर के लिए नहीं चुना, जो दायित्व हमें दिया गया है उसका बेहतर निर्वहन करते हुए जनता की जिंदगी बदलने के लिए चुना है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित भोपाल में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।
04/21/2022 12:33 PM