Crime
पुलिस वैन पलटी, पिस्तौल छीन भागा विकास दूबे और फिर खेल खत्म?: कानपुर देहात के पास विकास दुबे मारा गया।
कानपुर: Vikas Dubey encounter news: पुलिस के मुताबिक, कानपुर के पास पहुंचने पर उनकी गाड़ी पलट गई। मौका पाकर विकास ने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ जवानों की बर्बर हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे फिल्मी अंदाज में मारा गया। यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। स्पीड तेज थी। बारिश होने से रोड पर फिसलन थी। पुलिस के मुताबिक, बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई। इस हादसे में विकास दुबे और एक सिपाही को भी चोटें आईं। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह इसके बावजूद नहीं माना तो पुलिस को मजबूरन एनकाउंटर करना पड़ा।
डॉक्टर्स ने की पुष्टि, विकास की मौत
पुलिस का कहना है कि विकास के पिस्टल छीनने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। क्रॉस फायरिंग में विकास दुबे ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
07/10/2020 04:03 AM