Bhopal
25 अप्रैल को मनाया जाएगा "विश्व मलेरिया दिवस":
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन "मलेरिया उन्मूलन के लिए नवाचर" की थीम पर 25 अप्रैल को "विश्व मलेरिया दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से लोगो को जागरूक करना एवं मलेरिया के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराकर उपचार लेना है। विश्व मलेरिया दिवस पर क्विज कॉम्पीटिशन, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थी एवं आशा कार्यकर्ता भाग ले सकेंगी। उत्तम टेगलाईन एवं पोस्टर को राज्य स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लेखन एवं वॉल पेंटिग कार्य किया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती क्षमा बर्वें ने जानकारी दी कि किसी भी व्यक्ति को बुखार के साथ सर्दी, कंपकंपी, बदन दर्द, सिरदर्द, उल्टी आदि लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक को दिखाए और अपना उपचार काराएं। मच्छरों के काटने से बचे एवं मच्छरों के प्रजनन स्थलों कूलर, पानी की टंकी, गमले के नीचे की प्लेट, प्लास्टिक के कंटेनर, घर की छत एवं जहॉ भी पानी भरा हो उसे नियमित 7 दिवस के भीतर साफ करें। विश्व स्वास्थ्य दिवस के प्रचार-प्रसार के लिए कचरा वाहन के माध्यम से एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में संचालित टेलीविजन में मलेरिया से बचाव संबंधित वीडियो मैसेज चलाये जाएंगे।
04/18/2022 03:00 PM