Bhopal
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
क्राइम ब्रांच ने लूट का किया खुलासा लूटा गया सामान एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद: शाहजहाँनाबाद, थाना गौतम नगर एवं सिलवानी जिला रायसेन में आरोपियों के खिलाफ पूर्व अपराध पंजीबद्ध
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
दिनांक 6.03.2022 - वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा थाना मंगलवारा पुलिस के सहयोग से दो आरोपियो को लूट के नगदी एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटना दिनांक 28.02.2022 को फरियादी पवन कुमार नेमा पिता स्व देवनारायण नेमा उम्र 58 साल निवासी ए सेक्टर म.न. 44 बागउमराउदुल्हा इन्द्रा कालोनी ऐशबाग भोपाल का अपने आफिस कांजीकैम्प से बैटरी आटो से भारत टाकीज के पास उतरकर पैदल अपने घर बागउमराउदुल्हा जा रहा था पातरा नाले के पास पुहुचा तो उसके कंधे पर हेंड बैग टगा हुआ था उसी मे फरियादी का पर्स रखा हुआ था जिसमे 15,000/- रुपये नगदी 500-500 के नोट एवं ओरीजनल आधारकार्ड अन्य दस्तावेज आदि सामान रखा था। पातरा नाले के थोड़ा आगे 2 मोटर साईकिल सवार लड़के पीछे से आये और कंधे पर टगा बैग छीनकर भाग गये मोटर साईकिल सवार दोनो लड़के बरखेड़ी फाटक की तरफ भागे थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मंगलवारा मे अपराध क्र 50/22 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये थाना क्राइम ब्रांच एव वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश से एक विशेष टीम का गठन किया गया । दिनांक 5.03.2022 को थाना क्राइम ब्रांच की टीम को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा केवड़े के बाग में घटना के संबंध मे फुटेज/कैमरा देख रहे थे कि लोगो को फुटेज मे आये संदेहियो कि फोटो दिखायी तो एक मुखबिर ने बताया कि इसी हुलिया के दो लड़के मोटर साईकिल पल्सर काली-ब्लू रंग की लिये उक्त हुलिया के पिपलेश्वर मंदिर के पास खड़े है।
क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पुहची दोनो लड़को को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनका नाम पता पूछा तो अपना नाम सोनू महावर पिता हरि महावर उम्र 25 साल निवासी मंगल भवन के सामने पीपल चौराहा के पास थाना मंगलवारा भोपाल तथा दूसरे का नाम राजकुमार प्रजापति पिता मुन्नालाल प्रजापति उम्र 24 साल निवासी नूरगंज मोहल्ला सिलवानी जिला रायसने का होना बताया। जिनसे घटना के संबंध मे बारीकी से पूछताछ किया जो कभी कुछ कभी कुछ बताने लगे बाद में उनको फुटेज दिखाने पर स्वयं की फोटो होना बताया एवं दोनो ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया ।
घटना स्थल थाना मंगलवारा थाने का होने से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर थाना मंगलवारा के विवेचक करण सिंह तथा अन्य स्टाफ को मौके पर तलब किया गया । जो उनके द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी । आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल एवं लूटा गया सामान जप्त किया गया । आरोपिया से अन्य अपराध के बारे में पूछताछ की जा रही है । दोनो आरोपीगणों की थाना शाहजहाँनाबाद के अपराध में जमानत निरस्त कराने के लिये भी माननीय न्यायालय से निवेदन किया जायेगा ।
आरोपीयों ने पूछताछ करने पर बताया कि वह पहले लूट के लिये टारगेट किये गये व्यक्ति की रेकी करते है इसके पश्चात टारगेट किये गये व्यक्ति का मोटर साइकिल से पीछा करते हुये सुनसान इलाका देखकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते है । विशेष रुप से आरोपी व्यापारी वर्ग के लोगो पर निगरानी रखकर उनको टारगेट करते है । अपनी पहचान एवं घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन की पहचान छुपाने के लिये आरोपी वाहन की नंबर प्लेट निकाल देते है अपराधियों के विरुद्ध अन्य कई थानों में आपराधिक मामले चल रहे हैं।
03/06/2022 09:55 AM


















