UttarPradesh
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में जौनपुर में सपा की जनसभा में लाखों लोग हुए शामिल:
जौनपुर: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज जौनपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हैं। शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला। दावा किया कि सपा की सरकार बनने जा रही है। जौनपुर के शाहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा वाले बीपीएड वालों को नौकरी नहीं दे रहे है। सपा ने आपकी सुप्रीम कोर्ट तक मदद की थी। सपा सरकार बनने पर आपको नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक के चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है। इस बार धुआं वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। दावा किया कि सपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल महंगा हो गया। खाद नहीं मिली, डीएपी नहीं मिली। जैसे डीएपी नहीं मिली वैसे ही बीजेपी नहीं मिलेगी यूपी में । बीजेपी को माफ नहीं साफ करेगी जनता। मुझे पता है कि तीन साल से कोई भर्ती नहीं हुई है। ये नौजवान वर्दी पहन कर देश की सेवा करना चाहते है। मैं भरोसा दिला कर जा रहा हूं कि सपा सरकार में पुलिस और फौज की भर्ती निकालने का काम करेंगे।
बीएड, टेट वालों को सपा सरकार में समायोजित करने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि "लगता है कि जौनपुर के लोग अब इंतजार नहीं करना चाहते, सीधे ईवीएम का बटन दबा कर सरकार बदलना चाहते है। ये जोश और उत्साह देखकर लग रहा है कि जौनपुर में सपा सभी सीटें जीत कर जा रही है।"
अखिलेश यादव ने कहा कि कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे।
प्रदेश भर में 11 लाख पद खाली है। सत्ता में आने पर भर्ती निकाली जाएगी। सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। किसानों की सिंचाई माफ होगी, नौकरी और रोजगार के अवसर दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो जौनपुर को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।
उन्होंने फिर से दोहराया कि सपा की इस बार ऐतिहासिक जीत होगी। कहा कि हम सरकार बनाने के लिए वोट मांगने आए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं हम परिवादी लोग है। उन्होंने बलिया में 15 बार इस शब्द का इस्तेमाल किया था। हम कहते हैं कि हम परिवार वाले लोग हैं और बाबा मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं, जब जाना तो अपने गुल्लू के लिए बिस्किट लेते जाना। हालांकि वे 11 मार्च को गोरखपुर के लिए लखनऊ से टिकट बुक करा लिए हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछली बार वोट चाहिए था तो इन्होंने फ्री सिलेंडर बांटे थे, जब आज वोट मांगने आए हैं तो बताओ सिलेंडर का रेट क्या है? हम लोग चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। ये देश का सबसे बड़ा चुनाव है। इसका असर देश की राजनीति पर पड़ेगा। इस बार जिनको हार का सबसे डर है वो पहले से ही बनारस पहुंच गए हैं।
इस बार ना केवल जौनपुर बल्कि बनारस, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर के लोग इनका खाता तक नहीं खुलने देने वाले हैं। सपा नेता ने कहा कि समाजवादियों ने जौनपुर में मेडिकल कॉलेज दिया। मैं यहां कह कर जा रहा हूं कि सपा सरकार आएगी तो ऐसा मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। जिससे यहां के गरीबों को नि:शुल्क इलाज यहीं पर मिल सके।
03/03/2022 07:22 PM