Bhopal
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूज़िक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक:
भोपाल। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकप्रिय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बहुत ही दुखद ख़बर है। मशहूर सिंगर और म्यूज़िक कंपोज़र बप्पी लहरी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल की थी। उनके निधन से जुड़ी और जानकारी आना अभी बाकी है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा बप्पी जी संगीत जगत के विशिष्ट रत्न थे। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
गौरतलब है कि पिछले साल, बप्पी लहरी के आवाज़ खोने की अफवाहें काफी तेज़ी से फैली थीं। ये अफवाहें, उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फैली थीं। बप्पी लहरी को अप्रैल 2021 में कोरोना हो गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों सहित समस्त प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
02/16/2022 05:48 AM