Bhopal
’’प्लास्टिक नहीं, म्हारा पास थयली छे’’ सत्याग्रह अभियान चलाया:
खरगोन। रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
नगरपालिका द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के तहत ‘‘प्लास्टिक नहीं, म्हारा पास थैली छे‘‘ सत्याग्रह अभियान गुरूवार को चलाया गया। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली के स्थान पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई कपड़े की थैली का पथ विक्रेताओं, फल एवं सब्जी विक्रेताओं को वितरण कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस सत्याग्रह में शहर फल व्यापारी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा, शंकर मैना, छाया जोशी, पुर्वा व्यास, विणा जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ नगर पालिका की टीम द्वारा सभी से अनुरोध कर प्लास्टिक की थैली के उपयोग को बंद करने तथा कपड़े की थैली का उपयोग करने का आग्रह किया गया। नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल ने बताया कि शासन स्तर से प्रतिबंधित प्लास्टिक थैली का उपयोग करने पर इनपर चालानी कार्यवाही का प्रावधान है। इसके लिए यह सत्याग्रह अभियान चलाकर समझाईस दी गई है। डुडा सिटी मिशन मैनेजर डॉ. निखिल कुलमी द्वारा टाउनहॉल स्थित थैली सिलाई केन्द्र के बारे में बताया कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की मेघा स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा थैली सिलाई केन्द्र पर (कपड़ा लाओ-थैली ले जाओं) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सिलाई केन्द्र पर स्वःसहायता समुहों द्वारा बनाई गई थैलियां और मास्क भी विक्रय के लिए उपलब्ध है। स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में खरगोन को स्वच्छता में नम्बर 01 बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और सिटीज़न फिडबेक में अधिक से अधिक नागरीकों की भागीदारी के लिए जिले की जनता से अपील की गई। आयोजन में संस्था ओम सांई विज़न तथा स्व सहायता समुह की ओर से रंजिता राठौड़ व महिला साथियों ने सहभागिता की है।
01/20/2022 01:24 PM