UttarPradesh
महेश शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया:
Kanpur। कानपुर देहात के अकबरपुर ब्लॉक के अनेकों गांव का भ्रमण किया जिसमें केसरवल,नहारीखेत,सिहुराभावन, बड़ीबिलई,करचल,अकबरपुर रनिया विधानसभा के पूर्व प्रभारी महेश शुक्ला ने चौपाल लगाकर गांव के लोगों की जनसमस्याओं को सुना और बीजेपी सरकार में किसान नौजवान मजदूर व बेरोजगार बहुत परेशान है महेश शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और डीजल पेट्रोल के दामों में दिन पर दिन बढ़ोतरी हो रही हैं और रोजमर्रा की चीजों पर आग लगी हुई है फिर भी सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही हैं इसलिए किसानों नौजवानों ने ठाना है बीजेपी सरकार को हटाना है 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार को बनाना हैं।
मुख्य रूप से अशोक यादव बलराम सिंह यादव पूर्व प्रधान सिहुराभावन भोला दुबे अरुण कुमार बाजपेई राममिलन शर्मा रामअवतार कश्यप राम कुमार कुशवाहा राम सजीवन गोस्वामी अर्जुन यादव राम जी छोटे यादव प्रधान प्रतिनिधि बड़ी बिलई,जगरूप सिंह माता प्रसाद यादव अमर सिंह यादव डॉ रामप्रताप सविता मुकेश शर्मा सुनील यादव मुन्ना सिंह दीपू सविता राजीव यादव आदि लोग उपस्थित थे।
10/27/2021 04:04 AM