Aligarh
उच्च प्राथमिक विद्यालय पांयदापुर पर किया वृक्षारोपण।: गोंडा, अलीगढ़
जिला अलीगढ के ब्लाक गोंडा में उच्च प्राथमिक विद्यालय पयादापुर पर खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ती गुप्ता के निर्देशानुसार वीरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक , शिवकुमार सहायक अध्यापक , गुलाब सिंह सहायक अध्यापक ने अमरुद का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया। वीरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक ने बताया कि हमारी पृथ्वी पर कई प्रकार के पौधे पाए जाते है, जो हमारी पृथ्वी पर हम मनुष्य के लिए अति आवश्यक होते है।
आज ये पृथ्वी पर बहुत बड़ा खतरा बन गया है। वनोन्मूलन का अर्थ वृक्ष को काटना कहलाता है ओर इनको नष्ट करके भूमि का उपयोग अन्य कार्य में करना। जैसे कृषि के लिए भूमि प्राप्त करना, घरो एवं कारखानों का निर्माण करना, फर्निचर बनाने एवम लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में करना। भीषण सूखा भी इसी के कारण ही है।
व्यक्ति अपनी सुख सुविधाओं के लिए बेधड़क पेड़ पोधो की कटाई करता है। जिनकी बजह से ही आज प्रदुषण अधिक बढ़ गया है ओर इसका भयंकर उदाहरण दिल्ली जैसे शहर में देखने को मिल रहा है। जहां विना मास्क के व्यक्ति रह नहीं सकता, तो सॉस कहा से लेगा। उसके लिए स्वस्छ हवा चाहिए, इसके लिए पेड़ पौधे लगाने की जरूरत है।
परन्तु पेड़ पोधो की जगह आज घरो ने ले लि है। जब पेड़ पौधो की जगह भी हम इंसान ही घेर लेंगे, तो भला स्वच्छ हवा के रूप में ऑक्सीजन कहा से पाएंगे। वक्त रहते मनुष्य को समझना होंगा नही तो उनका जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसके लिए वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है।
विनोद कुमार/अलीगढ़
07/07/2021 12:41 AM