Aligarh
अखिल भारतीय युवा कायस्थ महासभा 2150 द्वारा वैक्सीन जागरूकता अभियान एव मास्क वितरण*:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ जाने से लोग फिर से बेफिक्र हो गए है वैक्सीन लगवाने से बच रहे है और मास्क भी नही लगा रहे है इसलिए ऐसे लोगो को जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय युवा कायस्थ महासभा द्वारा आज आगरा रोड के पी इंटर कॉलेज पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया।
प.यु पी युवा प्रदेश अध्यक्ष राज सक्सेना ने बताया कि आज लोगो को मास्क लगाने के लिये जागरूक किया और जो लोग बिना मास्क के थे उनको रोक कर मास्क पहना दिया,एव लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।
,
एडवोकेट अर्जुन सक्सेना ने बताया कि आज सैकड़ो की संख्या में मास्क वितरित किये गए एव आखिल भारतीय युवा कायस्थ महासभा विभिन्न जगहों पर ये अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करते रहेंगे
इस अवसर पर डॉ पर्व सक्सेना, पीयूष भटनागर,कार्तिक सक्सेना, उजाला सक्सेना, अमन सक्सेना ,मोहित सक्सेना दीप सक्सेना, आनंद सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, आदि लोग उपस्थित रहे।
07/02/2021 01:50 PM