Aligarh
विडियो एल्बम "तेरी उम्र अठारह" में रोल के लिए मांगें आवेदन: ऑडिशन करने वाले को मिलेगा निशुल्क मौका
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/अलीगढ़ का नाम पूरे भारत वर्ष में रोशन करने वाले आयुष सक्सेना के आठवें म्यूजिक वीडियो एल्बम *तेरी उम्र अठारह* की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होने जा रही है।
सिंगर आयुष सक्सेना ने बताया कि आयुष म्यूजिक लेबल बैनर की तले स आठवीं म्यूजिक एल्बम *तेरी उम्र अठारह* की शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होने जा रही है। इस बार म्यूजिक वीडियो एल्बम में स्थानीय कलाकारों को मौका देना चाहते है।
अलीगढ़ हेल्पलाइन के राज सक्सेना बताया कि अलीगढ़ में बहुत ही ज्यादा टैलेंट भरा हुआ है इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए वीडियो एल्बम *तेरी उम्र अठारह* में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
जिसमे बाल कलाकार के रूप में 5 वर्ष से 10 वर्ष के बाल कलाकार एव वयस्क 16 वर्ष से 30 वर्ष के लड़के एव लड़कियां ऑडिशन में भाग ले सकते है।
शरद गुप्ता ने बताया कि यदि आप म्यूजिक वीडियो एल्बम *तेरी उम्र अठारह* का हिस्सा बनना चाहते है तो अपना 1 मिनट का ऐक्टिंग का वीडियो बनाकर हमको 8533086314 एव 8445425107 इस नंबर पर व्हाट्सएप कर दीजिये ।
आकाश सक्सेना ने बताया कि ऑडिशन में चयनित कलाकारों को म्यूजिक वीडियो एल्बम *तेरी उम्र अठारह* में काम करने का मौका मिलेगा।
ये ऑडिशन पूर्णतय निःशुल्क है इसमें ऑडिशन देने वाले कलाकारों को कोई भी शुल्क नही देना होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान शरद गुप्ता,राज सक्सेना, आयुष सक्सेना,नितिन गौतम,आकाश सक्सेना, आदि मौजूद रहे।
07/01/2021 02:46 PM