Aligarh
हिन्दू सेना रक्षा दल के अलीगढ मंडल अध्यक्ष बने मोहित वार्ष्णेय एवं अभिषेक वार्ष्णेय को मिली अलीगढ जिलाध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी:
अलीगढ़ /रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/हिंदुत्व के हित में काम करने वाले हिन्दू सेना रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील भारद्वाज के द्वारा मोहित वार्ष्णेय को अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष और अभिषेक वार्ष्णेय को अलीगढ़ जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने दी।
पूर्व में मोहित वार्ष्णेय जिलाध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष और अभिषेक वार्ष्णेय कार्यक्रम संयोजक से जिलाध्यक्ष मुख्यमोर्चा रहे है। उन्होंने बताया कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर वहाँ मौजूद पदाधिकारी जिला प्रभारी भरत राज गुप्ता, महासचिव शुभम वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अम्बुज गौतम, मनोज वार्ष्णेय, महानगर अध्यक्ष गोविन्दा कश्यप, पंकज वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, मनीष कश्यप, जिलाध्यक्ष यूथ विंग जुगल वार्ष्णेय, विवेक कुमार, अमित ठाकुर, मोहित तोमर आदि पदाधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी।
06/26/2021 12:54 PM