Aligarh
समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने कार्यकारिणी घोषित की: पूर्व विधायक जफर आलम ने मनोनयन पत्र देकर बधाई दी।
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी अलीगढ़ ने अपनी 51 सदस्य महानगर कार्यकर्णी की घोषणा बुधवार को कर दी, सभी टीम सदस्यों को पूर्व विधायक जफर आलम साहब ने मनोनयन पत्र देकर बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को और वर्तमान सरकार की नाकामी को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते जा सके पार्टी में महानगर अध्यक्ष पद पर अब्दुल हमीद घोसी और महानगर महासचिव मनोज यादव को मनोनीत किया।
वहीं 6 उपाध्यक्ष खान मोहम्मद आसिफ, पंडित सनी सारस्वत, यामीन अब्बासी, गवर्नर सिंह लोधी, उमेश श्रीवास्तव, शाकिर मलिक को मनोनीत किया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद पर नीलाभ भार्गव को मनोनीत किया है, इसके अलावा 15 सचिव 24 सदस्यों की घोषणा भी की गई।
इसके अलावा 9 प्रकोष्ठ की भी घोषणा हुई जिसमें रुबीना खान को महिला सभा की अध्यक्ष अनीस नानो वाले को अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा गिरीश गौड़ को अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, आई पी कश्यप को अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, राजेश कुमार माहौर को अध्यक्ष शिक्षक सभा ऋषभ शर्मा को अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा, अबरार महान को अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ, सलमान सलमानी को अध्यक्ष मजदूर सभा, हरीश माहौर (हरि भगवान) को अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति बनाए गए हैं इसके अलावा 2 विधानसभा में मुराद बच्चन को शहर विधानसभा अध्यक्ष, शाहिद मलिक को कोल विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है इसके संग संग समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए शहर विधानसभा के 30 वार्ड अध्यक्ष की घोषणा की गई।
06/23/2021 10:15 AM