Aligarh
एसडीएम इगलास ने ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के चलते गोंड़ा ब्लॉक का किया निरीक्षण|: गोण्डा अलीगढ़
जिला अलीगढ़ में डीएम अलीगढ़ श्री चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के चलते उपजिलाधिकारी इगलास कुलदेव सिंह ने गोंड़ा ब्लॉक का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नामांकन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। बता दें की कुछ प्रधानों के ग्राम पंचायत सदस्य पूर्ण न होने के कारण शासन ने उनकी शपथ ग्रहण पर रोक लगा रखी है। वहीं जब तक ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत सदस्य पूर्ण नहीं कर लेते ।
तब तक उनकी शपथ ग्रहण नहीं होगी।आज उसी क्रम में आज गोंड़ा ब्लॉक पर ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है।ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को किया जाएगा। उपजिलाधिकारी इगलास श्री कुलदेव सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गोंड़ा ब्लॉक में कुछ ग्राम पंचायत सदस्यों की जगह खाली रह गई थी।
उनके लिए ये चुनाव किया जा रहा है। जिसका नामांकन व स्क्रूटनी आज 6 जून को की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को किया जाएगा। जिसकी मतगणना 14 जून को की जाएगी। जो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना जाता है उसे छोड़कर बाकी के ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए गोंड़ा ब्लॉक पर सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं।
विनोद कुमार/गोंडा अलीगढ़
06/06/2021 03:33 PM