Aligarh
मैथिल ब्राह्मण महासभा अलीगढ़ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ मैथिल ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में आदर्श ज्ञानदीप कन्या महाविद्यालय ,डोरी नगर ,अलीगढ़ के प्राॅगण में इस उद्घोष के साथ "वृक्ष धरो भाई वृक्ष धरो, धरती का सिंगार करो" प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पाल शास्त्री प्रदेश महामंत्री विजय प्रकाश शर्मा संस्थापक व संयोजक जय प्रकाश शर्मा संस्थापक संयोजक जय प्रकाश शर्मा (गुरुजी) जिला महामंत्री आचार्य पूरन शास्त्री, डॉ देवेंद्र कुमार के साथ 51 वृक्षो का रोपण किया गया तथा शपथ ली कि हम इन वृक्षों की अगले पर्यावरण दिवस तक खाद पानी दे सेवा करेंगे वेदानुसार एक वृक्ष सौ पुत्र समान है तथा सौ पुत्रों के बराबर लाभ देता है प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाए तो यह धरा स्वर्ग जैसी लगेगी और सभी आपदाएं स्वत: समूल नष्ट होंगी।
इस अवसर पर वेद राम कुमार शर्मा सुभाष चंद्र शर्मा, अनुराग पाराशर, पंडित हीरालाल शर्मा, सोमदेव शर्मा, मदन मिश्रा, राम प्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, अविनाश गौड़ ,राजू पंडित आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
06/05/2021 02:01 PM