Aligarh
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन केक काट कर मनाया:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/भापजा आई टी विभाग ब्रज क्षेत्र के आगरा रोड स्थिति कार्यलय पर ब्रज क्षेत्र अर्जुन सक्सेना के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभआरंभ भाजपा आई टी विभाग ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सक्सेना एव महानगर संयोजक विक्रांत गर्ग ने संयुक्त रूप से केक काट कर किया।
ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सक्सेना ने कहा कि कोरोना काल में पूरे भारत में आबादी के हिसाब से सबसे बड़े प्रदेश होने के बाबजूद लोगो को कोरोना महामारी से बहुत ज्यादा हानि नही होने दी है।
उनके इक्षाशाक्ति की वजह से उत्तर प्रदेश में कोरोना को बहुत जल्द काबू भी कर लिया गया और उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रयासरत यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की हम लंबी उम्र की कामना करते है।
कार्यक्रम मे ब्रज क्षेत्र सदस्य अर्जुन सक्सेना ,महानगर संयोजक विक्रांत गर्ग , राज सक्सेना, भारत पाटनी प्रमोद शर्मा ,मोंटू पिल्लई, आनंद सक्सेना ,युगांक गुप्ता, योगेश गर्ग, धर्मवीर मलिक ,हिर्देश कुशवाहा आदि
06/05/2021 11:30 AM