Aligarh
फेडरेशन आफ स्माल मीडियम इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर दान दिया: जेल में बंद निरुद्ध बंदियों के लिए दान किया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र ने आभार जताया।
अलीगढ़। फेडरेशन आफ स्माल मीडियम इंडस्ट्रीज, अलीगढ़ के अध्यक्ष श्री मानव महाजन, श्री प्रमीत गुप्ता, श्रीमती उर्वशी गौड़, श्रीमती रीना अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 31मई 2021 को जेल में निरुद्ध बंदियों के प्रयोग हेतु एक आक्सीजन कंसन्ट्रेटर दान दिया गया।
इस पुनीत कार्य हेतु समस्त जेल प्रशासन और बंदी समुदाय की और से वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र द्वारा संस्था के अध्यक्ष श्री मानव महाजन सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
05/31/2021 07:13 PM